फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Wed, 11 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल विकासखंड के बैजराें बाजार से सात फरवरी को गायब महिला का शव करीब सौ किमी दूर रिखणीखाल के जंगल में एक चीड़ के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची रिखणीखाल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला की तलाश में क्षेत्रीय पटवारी के साथ आए पति ने पत्नी की शिनाख्त की है।


बैजरों निवासी सुरेंद्र सिंह रावत की पत्नी वंदना (32) सात फरवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। महिला के पिता तोल्यूंडांडा निवासी दिलबर सिंह की ओर से राजस्व पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई थी।

 बताया गया कि सात फरवरी को वंदना के देवर ने उसे बैजरों में बीरोंखाल की तरफ जाने वाली बस में बैठा देखा था। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। तब से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को रिखणीखाल लोनिवि गेस्ट हाउस से कुछ दूरी पर जंगल में महिलाएं घास लेने गई थी। जहां उन्हें पेड़ पर एक शव झूलता मिला।

 उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। शाम को रिखणीखाल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 राजस्व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे महिला के पति सुरेंद्र सिंह ने शव की शिनाख्त वंदना के रूप में की है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

महिला अपने गांव से करीब सौ किमी दूर रिखणीखाल के जंगल में कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें