फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने किया रिफ्लेक्टर कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाबौ। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-121 में लगाए जा रहे रिफ्लेक्टरों के गतिमान कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़क के किनारों पर लगे कुछ रिफ्लेक्टर स्थिर जबकि कुछ अस्थिर पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि रिफ्लेक्टर को एक निश्चित गहराई पर स्थिर किया जाना आवश्यक है। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को रिफ्लेक्टर लगाने में गुणवत्ता की अनदेखी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने साइट पर कार्य देख रहे जूनियर इंजीनियर को रिफ्लेक्टर की स्थापना संबंधी नियमों व इस कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मोटरमार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। इससे रात के समय आवाजाही करने वाले यात्रियों को मार्ग की जानकारी व सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें