फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गढ़वाली में दिया मतदाता जागरूकता संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र में मतदान के महत्व व विधानसभा चुनाव में मताधिकार के उपयोग को लेकर डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने जिले के मतदाताओं को गढ़वाली भाषा में जागरूकता संदेश दिया है। डीएम जोगदंडे का यह दूसरा गढ़वाली भाषा में दिया जागरूकता संदेश है। उन्होंने इससे पहले कोरोना महामारी से बचाव व नियंत्रण को लेकर गढ़वाली भाषा में जागरूकता संदेश दिया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने गढ़वाली भाषा में मतदाता जागरूकता संदेश जारी किया है। डीएम ने संदेश में कहा है कि ‘लोकतंत्र मा वोट कू भौत महत्व च। यू नि सोचण कि मेरी एक वोट से क्या होलु। प्रत्येक व्यक्ति की वोट मजबूत लोकतंत्र तैं, भौत जरूरी च’। साथ ही कहा है कि ‘जो नौनियाल एक जनवरी 2022 तक 18 साल का होणा छन, ऊ थै भी वोट देणा कू अधिकार छ, इले ऊ भी वोटर लिस्ट मा अपणू नौ जरुर लिखाउन’। डीएम ने कहा कि जिला निर्वाचन विभाग जिलों से लेकर ग्रामीण स्तर पर विभिन्न जागरूकता अभियान भी चला रहा है। डीएम मूल रूप से महाराष्ट्र के ओरंगाबाद के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार थाणे में रहता है। आईएएस जोगदंडे 9 वर्षों से उत्तराखंड में बेहतर प्रशासनिक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें