जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के साथ जिला चिकित्सालय पौड़ी का निरीक्षण किया। वार्डों में फैली गंदगी को देख डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल भड़क गए । उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व चिकित्सालय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि भविष्य में साफ-सफाई को लेकर लापरवाही सामने आई, तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीएम ने बेडशीट बदले जाने, रोगियों के सहयोग के लिए रखे उपकरणों की सफाई किए जाने के निर्देश दिए। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि चिकित्सालय में हंस फाउंडेशन की ओर से आईसीयू का निर्माण किया गया है। जिसके लोकार्पण को पांच अगस्त को मुख्यमंत्री आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में व्यवस्थाओं में कमी मिली है जिसके सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने एसडीएम सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को व्यवस्थाएं सुधारने के दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम सदर मनीष कुमार, सीएमओ डा. बीएस जंगपागी, प्रमुख अधीक्षक डा. आरएस राणा आदि मौजूद रहे।
मनोहर