पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में छतरीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी इवीएम मशीनों की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूमों में रखी इवीएम का जायजा लेते हुए संतुष्टि जताई। निरीक्षण के बाद राजनीतिक दलों की सामने डबल लॉक कक्षों को पुनः सील किया गया। इस दौरान इवीएम नोडल अधिकारी रीना नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल शाह, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, आम आदमी पार्टी से त्रिलोक सिंह रावत और ठाकुर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।