फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड पर गया जिला चिकित्सालय पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय पौड़ी पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर चला गया है। कलस्टर में जिला चिकित्सालय के साथ ही सीएचसी पाबौ व घंडियाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर विनय राय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने सरकार से पौड़ी कलस्टर को पीपीपी मोड पर संचालित किए जाने का अनुबंध कर लिया है। कलस्टर में जिला चिकित्सालय पौड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ व घंडियाल शामिल हैं। कलस्टर के संचालन को लेकर सभी स्तर पर तैयारियां तेज कर ली गई हैं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश राणा ने कहा कि विभाग की ओर से अभी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
पीपीपी मोड के पौड़ी कलस्टर का संचालन निजी हाथों में जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सेवाओं की निगरानी के लिए सीएमएस रखेगी, जो तीनों चिकित्सालयों की सेवाओं की देखरेख करेंगे। महंत इंद्रेश अस्पताल के चिकित्सक व निरीक्षण टीम के सदस्य डा. अजय पंडित ने बताया कि कलस्टर के तहत दो मोबाइल वैन शुरू की जाएगी। सीएमओ डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि कलस्टर के पीपीपी मोड पर जाने के बाद तीनों चिकित्सालयों का नियमित स्टाफ (डाक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स सहित सभी) जनपद के चिकित्सालयों के साथ अन्यत्र समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें