फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हिंडोलाखाल के अंतर्गत चपोली गांव के दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी विद्युत लाइन पर केबिल डालकर विद्युत चोरी कर रहे थे। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 33/11 केवी उप संस्थान जामणीखाल के अवर अभियंता गब्बर सिंह ने चपोली गांव के दो लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। तहरीर के अनुसार चपोली गांव के रणवीर सिंह और किशन सिंह अपने घर के पास से गुजर रही विद्युत लाइन पर अवैध रूप से केबिल डालकर विद्युत चोरी करते पाए गए। अवर अभियंता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें