फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 21वीं सदी के जीवन कौशल पर हुई चर्चा

Thu, 13 Nov 2025 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव में 21वीं सदी के प्रमुख कौशल पर कार्यशाला हुई। इसमें पौड़ी जनपद के 15 ब्लॉकों के माध्यमिक विद्यालयों के 45 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने कार्यशाला को छात्रों के लिए बहुत उपयोगी बताया। कहा यह कौशल छात्रों को आजीवन सीखने को तैयार करते हैं। कौशल एक वैश्विक व ज्ञान संचालित दुनिया में सफलता के लिए बहुत आवश्यक है। इन कौशलों से छात्रों में आत्मविश्वास प्रेरणा विभिन्न चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। कार्यशाला में डायट प्रवक्ता जितेंद्र राणा, विनय किमोठी, डॉ. जगमोहन पुंडीर, डाॅ. प्रमोद नौडियाल आदि मौजूद रहे। कार्यशाला में संदर्भ दाता के रूप में हंस फाउंडेशन की स्टेट हेड सोनम और असिस्टेंट मैनेजर पूनम जुयाल रही। कार्यशाला समन्वयक डायट प्रवक्ता जगमोहन कठैत ने 21वीं सदी की मुख्य कौशलों आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान, सहयोग, डिजिटल साक्षरता आदि पर चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता के लिए यह सब विषय महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें