फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के लिए धरना जारी

विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल विवि कुलसचिव सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के छह एमटीएस कर्मियों के वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन की मांग के लिए छठे दिन भी धरना और क्रमिक अनशन जारी रहा। सोमवार को कर्मियों ने प्रशासनिक भवन के गेट के बजाय कुलसचिव कार्यालय के आगे धरना दिया। कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर 25 अक्तूबर से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छह एमटीएस कर्मचारी वरिष्ठता निर्धारण और पदोन्नति की मांग के लिए 13 अक्तूबर से धरनारत हैं। सोमवार को उन्होंने कुलसचिव कार्यालय के आगे धरना दिया। उन्होंने कहा कि विवि ने उनका अहित किया है। उनके बाद विवि में कुछ दैनिक वेतनभोगी एमटीएस कर्मचारियों को पदोन्नत करते हुए नियमित कर दिया गया जबकि उनकी नियुक्त् िउनके बाद हुई थी। इस प्रकरण मेें हाईकोर्ट ने भी विवि को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। विवि ने इस मामले में कमेटी गठित की है। विवि उनसे दस्तावेज मांग रहा है। धरने मेें राकेश थपलियाल, मुरलीधर, बृहमोहन, मस्तान सिंह रावत व राकेश रावत बैठे रहे।
इधर, कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर इस मामले में कमेटी गठित की है। कमेटी ने संबंधित कर्मचारियों से कुछ कागजात मांगे हैं लेकिन कर्मचारी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जब इस प्रकरण में कार्रवाई चल रही है तो धरने पर बैठना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें