पौड़ी। जिले में विकास विभाग में लंबे समय से खाली पड़े ग्राम पंचायत अधिकारियों के रिक्त पदों पर जल्द नए वीडीओ तैनात किए जाएंगे। विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्राें की जांच की चल रही है। तैनाती से एक से अधिक क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे वीडीओ को भी अतिरिक्त कार्यभार से निजात मिल सकेगी।
विकास भवन में डीडीओ मनविंदर कौर व डीएसटीओ राम सलोने पहले दिन करीब 36 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे। डीडीओ ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत अधिकारियों के कुल 150 पद स्वीकृत हैं जिसके सापेक्ष 59 वीडीओ पर लंबे समय से अतिरिक्त कार्यभार रहा है। अधिकांश वीडीओ के पास तीन से चार ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। कहा कि 74 वीडीओ की तैनाती की जानी है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद शीघ्र नियुक्ति दे दी जाएगी। उम्मीद है कि विकास विभाग को जल्द 74 नए वीडीओ मिल जाएंगे। संवाद