फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव : लोकगीत में गढ़वाल विवि रहा प्रथम

Sun, 20 Sep 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा लोकनृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 19 एवं 20 सितंबर को बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा एवं माणा क्षेत्र में हुआ। “हमारी विरासत, हमारा भविष्य” थीम पर भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत यह महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर आधारित लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। लोकगीत में विजेता रही टीम को एक लाख रुपये और लोकनृत्य में द्वितीय आने पर 75 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय की टीम के समन्वयक डॉ. संजय पांडे, डॉ. गांधी चौहान, नंदा सती के नेतृत्व में टीम ने महोत्सव में प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें