श्रीनगर। सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बुधवार को बागवान भल्लेगांव स्थित शाश्वत शिक्षा निकेतन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को देव वाणी संस्कृत का अध्यापन गंभीरतापूर्वक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, शिक्षकों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं पठन-पाठन का निरीक्षण किया।
सहायक निदेशक ने डाॅ. घिल्डियाल ने बताया कि विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिलीं। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता एवं अनुशासन व्यवस्था और विशेष रूप से छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए किए गए प्रयास को बेहतर बताया। इस मौके पर महाराज श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विपिन मैठाणी, प्रधानाचार्य अमनदीप रावत, शिक्षिका पूनम, मानसी एवं शिक्षक अर्जुन और विपिन आदि मौजूद रहे।