फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धनाऊ मल्ला में जैम, जैली व अचार यूनिट लगाए विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन की ओर से विकासखंड पौड़ी के धनाऊ मल्ला में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने गांव में जैम, जैली व अचार इकाइयों को स्थापित करने की मांग उठाई। कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिक्षिता जोशी ने जनसुनवाई में लोगोें की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा। साथ ही लोगों को स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं से भी लाभांवित किया जाएगा। जनसुनवाई में क्षेत्र के आंबेडकर बस्ती के लोगों ने कहा कि गांव में आज भी 22 परिवारों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं पार्वती देवी, माधुरी देवी, संगीता देवी आदि ने गांव में जैम, जैली व अचार यूनिट को स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने क्षेत्र में जंगली सुअर और बंदरों की समस्या से भी अफसरों को अवगत कराया। कहा कि जंगली जानवर खेत और खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम प्रधान कमल रावत ने कृषि भूमि पर घेरबाड़ करने व गांव में सौर ऊर्जा के पथ प्रदर्शक लगाने की मांग उठाई। इस मौके पर यशोदा देवी, शोभा देवी, राजेंद्र सिंह, जतिन, अर्पित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें