जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य टीमों का गठन कर लिया गया है। यह स्वास्थ्य टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रही है। विभाग ने बच्चों के उपचार को लेकर बेड, एसएनसीयू, एनबीएसयू, आईसीयू की व्यवस्था कर ली गई है।
मंगलवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज शर्मा ने बताया कि पौड़ी के समस्त 15 विकास खंडों में एक-एक स्वास्थ्य टीम गठित कर ली गई हैं। बच्चों के उपचार को लेकर निक्कू वार्ड में 19 बेड, पिक्कू वार्ड में 33, एसएनसीयू में 24, पीडीयाट्रिक केयर वार्ड में 268, एनबीएसयू में 6, एनबीसीसी के 2 और आईसीयू में 94 बेड आरक्षित कर तैयार किए जा रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि जनपद में कुल 17 हजार 340 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 17 हजार 77 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं।