फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से आठ पेटी शराब बरामद, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे कलियासौड़ के पास ढामक में एक कार से अंग्रेजी शराब की 8 पेटियां बरामद की हैं। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने कार को सीज कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर आ रही एक कार में बड़ी मात्रा में शराब है। कार चालक यह शराब श्रीनगर व श्रीकोट में बेचने के लिए ला रहा है। कार ढामक गांव के नीचे खड़ी है। सूचना पर चौकी इंचार्ज कलियासौड़ एसआई अजय कुमार, सिपाही मनोज व महेंद्र के साथ ढामक गांव के समीप पहुंचे। उन्हें कार तो मिल गई लेकिन कार के पास खड़ा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। कार से शराब की 8 पेटियां बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि बरामद कार रुद्रप्रयाग जिले के स्वारीग्वांस निवासी बलदेव नेगी के नाम पर पंजीकृत है। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें