फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगसू के ग्रामीणों का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत मंगसू के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत से नाराज होकर जल संस्थान के उपखंड कार्यालय जाखणी (कीर्तिनगर) में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या हल करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को मंगसू के ग्रामीण जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। कई बार जल संस्थान और प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगसू के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। इसके अलावा यहां ट्यूबवेल भी लगा हुआ है, लेकिन किसी भी योजना से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जब ग्रामीण आवाज उठाते हैं, तो कुछ दिन पानी आता है। इसके बाद स्थिति पूर्ववत हो जाती है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में विनोद चमोली, मनीष दंगवाण, जीपी बमोला, कांता प्रसाद, दाताराम, दिनेश बंगवाल, ओम प्रकाश, वंदना चमोली, स्वर्ण सिंह बिष्ट, आरती भट्ट सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें