जम्मू। राज्य से बाहर रहने वाले पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर (पीओके) के लोगों के लिए डोमिसाइल कानून में कोई व्यवस्था न होने पर एसओएस इंटरनेशनल पीओजेके विस्थापितों के संगठन ने चिंता जताई है।
एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चुनी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पीओजेके विस्थापित व्यक्तियों के लिए डोमिसाइल में कुछ फायदे देने की अपील की है। पत्र में उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे हिंदू और सिख परिवार हैं जो जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से नहीं रह रहे, न तो उनके पास स्टेट सब्जेक्ट हैं और न ही वह डोमिसाइल सर्टिफिकेट के लिए सक्षम हैं लेकिन असल में वह जम्मू-कश्मीर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह विस्थापितों के लिए भी डोमीसाइल कानून में कुछ बदलाव करें।