जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चुरंगू ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए नई डोमिसाइल नीति की अधिसूचना का स्वागत करते हुए इसे जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला केंद्र का बड़ा फैसला बताया है।
उन्होंने कहा कि अधिसूचना में राहत और पुनर्वास आयुक्त की तरफ से पंजीकृत किए गए विस्थापितों को भी डोमिसाइल माना गया है। ऐसे में राहत आयुक्त की तरफ से अब विस्थापितों के नए पंजीकरण पर रोक लगाई जानी चाहिए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने भी डोमिसाइल अधिसूचना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नए डोमिसाइल कानून से सभी लोगों को लाभ होगा और भाई भतीजावाद खत्म हो जाएगा।