फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सातवें दिन वीरवार को एकतरफा खोल दिया गया है। रामबन के डलवास क्षेत्र में हाईवे के 400 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त किया गया। एकतरफा हाईवे खोले जाने पर रास्ते में फंसे सैकड़ों ट्रकों को आवश्यक वस्तुएं लेकर कश्मीर के लिए रवाना किया गया। रामबन के डिप्टी एसपी हाईवे अजय आनंद के अनुसार हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह से ठीक करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।
जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में वीरवार को मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में भी धूप खिली रही। जम्मू में दिन का तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम 5.9, बनिहाल में 6.2 और कटड़ा में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें