श्रीनगर। इंजीनियरिंग ड्राइंग सर्विसेज एसोसिएशन ने प्रारूपकार से कनिष्ठ अभियंता (सिविल/प्राविधिक) में पदोन्नति के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। साथ ही शीघ्र प्रांतीय अधिवेशन कर नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय भी लिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार प्रारूपकार एवं कनिष्ठ अभियंता (प्राविधिक) के उत्तरदायित्वों और कर्तव्यों में संशोधन किया जाए। अन्य अभियंत्रण विभागों की तर्ज पर सिंचाई विभाग के प्रत्येक खंड कार्यालय में भी कनिष्ठ अभियंता (प्राविधिक) का पद सृजित किया जाए व सभी नव नियुक्त प्रारूपकारों को प्रशिक्षण दिया जाए। मांग करने वालों में अध्यक्ष अमित रावत, अमित कुकरेती, करण सिंह बिष्ट, राहुल, कमल किशोर विश्वकर्मा, शिवम पटवाल और गौरव कुमार आर्य आदि शामिल रहे। संवाद
-
राकेश रावत बने मोर्चा के गढ़वाल मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष
श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड का विस्तार किया गया है जिसमें शंकर भट्ट को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, राकेश रावत को गढ़वाल मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजीव उनियाल को गढ़वाल मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी व महासचिव सीताराम पोखरियाल ने मोर्चा का विस्तार कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताया। संवाद