फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देलचौरी करंट प्रकरण में एसएसओ निलंबित

Thu, 19 Nov 2015 06:22 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देलचौरी गांव में करंट से ऊर्जा निगम के संविदा कर्मी की मौत के मामले में प्रारंभिक जांच के आधार पर सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


16 नवंबर को श्रीनगर से करीब 12 किलोमीटर दूर देलचौरी गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पोल पर चढ़ा संविदा लाइनमैन वीरबल सिंह (40 वर्ष) निवासी जसकोट की करंट लगने से मौत हो गई थी। वह मौके पर मौजूद जेई वीपी देवली द्वारा कंट्रोल रूम से शट डाउन लेने के बाद पोल पर चढ़ा था। इसके बावजूद लाइन में करंट दौड़ गया।  
इस प्रकरण में शासन और विभागीय स्तर पर जांच चल रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात एसएसओ/टीजी-2 ने शट डाउन तो ले लिया, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की कि लाइन में करंट है कि नहीं। 
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता बीएस खाती ने बताया कि इस मामले में उप खंड अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर घटना के वक्त कंट्रोल रूम में तैनात आपरेटर को अधिशासी अभियंता ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच चलती रहेगी। जांच में जो भी अधिकारी/कर्मचारी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ अनुशसनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें