फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून का युवक दुगड्डा में मिला नशे में धुत्त

Sun, 01 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून के अंबीवाला क्षेत्र का एक युवक भागकर दुगड्डा आ गया। यहां उसने इतनी शराब पी कि वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ गया। सूचना पर पुलिस उसे चौकी में ले गई।
विज्ञापन

पुलिसि से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के वक्त हनुमान मंदिर के पास नाली में एक युवक के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। वह नशे में धुत्त होकर बेहोश हो रखा है।
विज्ञापन


युवक के पास नौ हजार रुपये और वोटर आईडी भी मिली। आईडी के आधार पर देहरादून पुलिस से संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दी गई।

होश में आने पर युवक ने अपना नाम प्रवीन रावत (27) पुत्र सते सिंह बताया। कहा कि वह घर से 15 हजार रुपये चोरी करके दोस्त के साथ बाइक से यहां पहुंचा।

यहां उन्होंने शराब पी। शराब पीने के बाद उसे पता नहीं चला।

पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर उसे घर के लिये रवाना कर दिया। शनिवार शाम तक उसके पिता के दुगड्डा आने पर पैसे उन्हें सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें