फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने की व्यापारी से मारपीट

Fri, 30 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाह समारोह से घर लौट रहे व्यापारी के साथ नशे में धुत्त पांच-छह युवकों ने जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने व्यापारी को उनके चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी।

देर रात पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
व्यापारी ने घटनाक्रम की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की तहरीर मिली है।

मामले की छानबीन की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गोविंदनगर निवासी व्यापारी आकाश फूल कार से घर लौट रहा था।
स्टेशन रोड पर बाजार चौकी के पास नशे में धुत्त कुछ युवकों ने कार रोकी और मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच कुछ लोगों ने व्यापारी को उनके चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो युवक उनके साथ ही  मारपीट पर उतारु हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जहां दो युवक उनके हत्थे चढ़ गए। उन्हें रात को ही कोतवाली ले जाया गया।

व्यापारी की ओर से मारपीट और चेन लूटने की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि युवकों की ओर से व्यापारी के खिलाफ मारपीट की क्रास तहरीर मिली है।

 मामले की छानबीन की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि इससे पहले युवकों ने स्कूटी से जा रहे व्यापारी के भाई के साथ भी हाथापाई की। शहर में गुंडागर्दी की बढ़ती घटनाओं पर व्यापारियों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें