फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में 110 साल के कश्मीरी पंडित का निधन, कई दिनों से बीमार थे कंठ राम

Fri, 24 Jul 2020 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके में 110 वर्षीय कश्मीरी पंडित कंठ राम का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कंठ राम का परिवार जैनापोरा गांव में अकेला पंडित परिवार है।

विज्ञापन


उनके निधन पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी दुख जताया और उनके घर पहुंचे। मुस्लिम युवकों ने उनके अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी इकट्ठी करने के साथ अन्य काम में भी परिवार की मदद की।

स्थानीय निवासी अब्दुल गफर ने कहा कि उनकी मौत से हम लोग बहुत दुखी हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त थे। उनका परिवार गांव में अकेला पंडित परिवार है। परिवार के मुस्लिम समुदाय के साथ भी मजबूत रिश्ते हैं।
विज्ञापन


अब्दुल ने कहा कि हमने एक महान आत्मा को खो दिया है। कंठ राम की चार बेटियां और एक बेटा है। बेटा रमेश कुमार पेशे से डॉक्टर है और शोपियां गांव में उनका क्लीनिक है। तीन बेटियां जम्मू में हैं जबकि एक श्रीनगर में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना वारियर्स: जमील के जमीर को सलाम, जान की परवाह किए बिना कर रहे हैं मानवता की सेवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें