सुंदरबनी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते सुंदरबनी में बाजार 17वें दिन भी बंद रहे। नगर के दुकानदार और व्यापार मंडल के सदस्य प्रशासनिक अधिकारियों से दवाई, सब्जी और किरयाने की दुकानें खोलने की अपील कर रहे हैं, लेकिन रैंडम सैंपलिंग पूरी होने तक प्रशासन किसी किस्म की ढील देने के लिए तैयार नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें सैंपलिंग के लिए लगातार सुंदरबनी नगर के घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित कर रही हैं। हर रोज 200-250 टेस्ट किए जा रहे हैं।