फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी प्रशासनिक भवन में तालाबंदी

Tue, 10 Feb 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में आंदोलन कर रहे छात्रों ने दूसरे दिन भी प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर सभी कार्यालय बंद करा दिए।
विज्ञापन


  छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना देकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच सूत्री मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।


पौड़ी परिसर में वाणिज्य और सैन्य विज्ञान पाठ्यक्रम शीघ्र लागू करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर छात्रसंघ के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


बाद में वे मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर पौड़ी परिसर के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।


परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजकर पांच सूत्री मांगों का निस्तारण करने की मांग की। परिसर निदेशक प्रो.टीपी पंत और अन्य शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी।

छात्रों ने कहा कि सभी मांगों का निस्तारण होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, उपाध्यक्ष संदीप रावत, विवि प्रतिनिधि रोहित असवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष अंकित तड़ियाल, मोहित सिंह, पवन नेगी, विमल रावत, देवेंद्र रौथाण, सुनील, अभय, तनुज, योगेश नैथाथी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें