फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज देने के बाद अब वसूली को कर्जदार की चौखट पर बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बैंकों से कर्ज लेकर कई कर्जदार अब बैंकों के नजदीक ही नहीं फटक रहे हैं। जिले के 18 बैंकों की ओर से 6 करोड़ 95 लाख 88 हजार से अधिक की वसूूली के लिए 129 लोगों की आरसी काटी गई है। अब राजस्व विभाग कर्जदारों की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन

पौड़ी में बैकों ने अप्रैल से अब तक 273 लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं में ऋण वितरित किया, लेकिन वसूली की चाल बेहद धीमी है। बैंकों ने लघु उद्योग, दुग्ध पालन, कुक्कुट पालन समेत अन्य योजनाओं में कर्ज बांटे। अब लाभार्थी ऋण की किश्त जमा नहीं कर रहे हैं। कई बार नोटिस के बाद किश्त जमा नहीं करने पर बैंकों ने आरसी काटने के साथ ही तहसील को सूची भेज दी है। अब तहसील के अमीन कर्जदारों की तलाश में हैँ। बैंक मैनेजर अब ऋण आवंटित करने से पहले कर्ज लेने वाले की पूरी तफ्तीश के साथ ही उससे उतनी ही राशि के भूमि व भवन को अमानत के रूप में ले रहे हैं। बैंकों के इस रवैये से ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऋण जमा अनुपात घट रहा है और यह बेहद चिंता का विषय है। बैंक अपने स्तर से वसूली की कार्रवाई तो कर रहे हैं, लेकिन इसमें अभी तक कोई खास इजाफा नहीं है।-नंद किशोर, चीफ मैनेजर, जिला अग्रणी बैंक।
विज्ञापन


राजस्व वसूली के बारे में तहसीलों को निर्देश दिए गए है कि वे वसूली की कार्रवाई तेज करें। तहसील स्तर पर लगातार वसूली की जा रही है और इसकी हर माह समीक्षा के जरूरी निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- सुशील कुमार, जिलाधिकारी गढ़वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें