फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के नर्सिंग स्टॉफ ने वेतन बढ़ाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में विभिन्न स्रोतों से कार्यरत अलग-अलग संवर्गों के कर्मचारियों ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को मांग संबंधी ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

कोविड-19 में विशेष भर्ती से नियुक्त नर्सिंग स्टाफ ने मंत्री से वार्ता करते हुए बताया कि उनको वेतन बहुत कम मिल रहा है। आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से बताया गया है कि उनका मासिक वेतन 17 हजार रुपये है, लेकिन उनको हाथ में सिर्फ 9 हजार 80 रुपये मिल रहे हैं। शेष वेतन ईपीएफ, सर्विस चार्ज, जीएसटी और ईएसआई में काटा जा रहा है। वहीं, कॉलेज में सेवारत दैनिक कर्मचारियों ने विनियमितीकरण व समायोजन की मांग की। दैनिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट व महासचिव सोहन सिंह बर्त्वाल ने कहा कि वह पिछले दस सालों से ढाई हजार से लेकर साढ़े हजार रुपये वेतन में काम चला रहे हैं। इस अवधि में उनका ना तो वेतन बढ़ा और ना ही नियमितीकरण हुआ। उन्होंने विनियमितीकरण/समायोजन की मांग की। उच्च न्यायालय हिमांशु जोशी बनाम उत्तराखंड सरकार मेें वन टाइम मेजरमेंट के तहत उनके विनियमितीकरण का निर्णय दिया है। इसलिए उक्त निर्णय के तहत विनियमितीकरण की कार्रवाई की जाए। बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से स्वीत गांव की सड़क निर्माण की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें