फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में आबकारी विभाग के पूर्व उपायुक्त के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो जम्मू ने भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार को आबकारी विभाग के पूर्व उपायुक्त के खिलाफ चालान पेश कर दिया। अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था।
विज्ञापन

केस के मुताबिक छन्नी के रहने वाले कर्नल एचडीएस रनयाल ने मेंढर के मुरीद हुसैन के खिलाफ शिकायत की थी। बताया गया कि उक्त अधिकारी ने उसकी वाइन शॉप का लाइसेंस रिन्यू करने के लिए दो लाख रुपये मांगे हैं। इस शिकायत के बाद एसीबी ने आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद से ही मामले की जांच चल रही थी। मंगलवार को एसीबी ने चालान पेश कर दिया। अब इस मामले में कोर्ट सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें