फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग पौड़ी में सेवारत उपनल संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मी सातवें वेतन आयोग का लाभ देने और विभागीय संविदा में नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग पौड़ी में उपनल के माध्यम से तैनात संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उपनल कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों को वर्ष 2018 से सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन संविदा कर्मचारियों को यह लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिससे संविदा कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि उनको उपनल से हटाकर विभागीय संविदा प्रदान की जाय। कार्यबहिष्कार करने वालों में हरीश कुमार ध्यानी, जयकृत सिंह, रमेश सिंह गुसांई, लक्ष्मण सिंह, रवींद्र, कुलवीर सिंह, मकान सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें