फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन काटने के विरोध में लैब टेक्नीशियनों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में सरकार के हर महीने एक दिन का वेतन काटने के विरोध में बुधवार को जिला अस्पताल के लैब टैक्नीशियनों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के सदस्य दीपक बिजल्वाण, नवीन कठैत, राजेंद्र सिंह और वीरेंद्र नेगी ने कहा कि कोरोना महामारी में उन्होंने कोरोना सैंपलिंग, ब्लड बैंक, डेंगू, मलेरिया, क्षय रोग, एचआईवी सहित कई सेवाओं में तीन माह से बिना अवकाश निरंतर सेवाएं दी। इनमें महिला कर्मी भी बड़ी संख्या में हैं। लेकिन प्रोत्साहन के बजाय वेतन काटने का निर्णय लेकर सरकार ने मनोबल तोड़ने का काम किया है। उधर, रुद्रप्रयाग में भी लैब टेक्नीशियनों ने विरोध जताया। साथ ही मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक उपवास की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत कनवासी, बलवीर सिंह, शलोनी वशिष्ठ, प्रियंका पुरोहित, अल्पना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें