पौड़ी में धरना देते जल संस्थान के संविदा श्रमिक।
- फोटो : PAURI
मुख्यालय में जल संस्थान के संविदा श्रमिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। श्रमिकों का कहना है कि विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर लंबे समय से विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।
मंगलवार को जल संस्थान के पौड़ी शाखा कार्यालय कंडोलिया रोड पर संविदा श्रमिकों धरना-प्रदर्शन किया। जल संस्थान संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह खत्री ने बताया कि श्रमिकों को वर्ष 2017 से जुलाई 2019 तक का अभी तक साप्ताहिक अवकाश के कार्यों का भुगतान नहीं किया गया है। 2019 से वर्तमान समय तक श्रमिकों को कोई साप्ताहिक अवकाश ही नहीं दिया गया है, जबकि श्रमिकों ने कोरोना महामारी के दौर में बेहतर सेवाएं दी हैं। संगठन ने न्यूनतम वेतन दिए जाने, साप्ताहिक अवकाश दिए जाने, ईपीएफ का भुगतान करने की मांग की है। हड़ताल पर जाने वालों देवी प्रसाद नौटियाल, कुलदीप सिंह, सचिन, राकेश भट्ट आदि शामिल थे।