फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारी छह से करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
श्रीनगर में नारेबाजी करते उत्तराचंल बिजली संघ के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (संविदा प्रकोष्ठ) ने छह अक्तूबर से विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जगतराम भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर कहा गया कि संविदा/नियमित ऊर्जा कर्मियों की मांग के लिए छह अक्तूबर से हड़ताल प्रस्तावित है। इसमें संविदाकर्मी भी शामिल होंगे। इससे पूर्व चार अक्तूबर को श्रीनगर में होने वाली विशाल रैली में वह शिरकत करेंगे। बैठक का संचालन संघ के सचिव मातबर सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कैलाश चंद्र, राजेश खर्रे, सुरेंद्र मोहन, कुलदीप नेगी, सुनील बलोनी, राजेंद्र पंत, अनूप रावत, हेमंत सिंह, राजेंद्र बडोनी, महेंद्र सिंह जयाड़ा, गिरीश बंगवाल व संजीव नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें