फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बणतोलीखाल-नैलचामी मार्ग निर्माण से गांवों की दूरी होगी कम

Sat, 03 Oct 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर और भिलंगना ब्लॉक के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को एक-दूसरे क्षेत्र में आनेजाने सहित अस्पताल तक पहुंचने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। बणतोलीखाल-नैलचामी मोटर मार्ग निर्माण के बाद भिलंगना ब्लॉक के ठेला नैलचामी, चौरा, भेलगड़ी, मल्याकोट, शिरपुंडोली सहित क्षेत्र के लोगों को बेस अस्पताल व श्रीनगर पहुंचने के लिए मात्र 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। जबकि यातायात सुविधा के अभाव में विलुप्त हो रहे वर्षों पुराने रिश्तेदारी भी फिर से मजबूत होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर ने डांग-धारी मोटर मार्ग के मरगांव से बणतोलीखाल-नैलचामी मोटर मार्ग को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 4.75 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण में आने वाली वन भूमि की स्वीकृति मिलने पर पेड़ों का छपान और कटान शुरू कर दिया है। इसके बाद दोनों मार्गों को जाेड़ने के लिए करीब 1200 मीटर हिस्से का निर्माण शुरू किया जाएगा।
धारपंयाकोटी के ग्रामीण भगत सिंह राणा व शैलेंद्र पंवार ने बताया कि नैलचामी क्षेत्र के लोगों को कीर्तिनगर व श्रीनगर से अपने गांव पहुंचने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी नापनी पड़ती है। ग्रामीणों को गडोलिया, घनसाली मूलगढ़ होकर आना जाना पड़ता है। अब बणतोलीखाल-नैलचामी मोटर मार्ग का निर्माण होने से उन्हें डांग-धारी मोटर मार्ग से मल्याकोट, भेलगढ़ी आदि गांवों तक पहुंचने के लिए मात्र 5 से 7 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी जबकि क्षेत्र के अन्य सैकड़ों गांवों सहित जनपद रुद्रप्रयाग के काफी गांवों को भी अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन


मोटर मार्ग को लिंक करने के लिए 1200 मीटर हिस्से की निविदा जारी करने के बाद ठेकेदारों के साथ अनुबंध किया गया है। वर्तमान में पेड़ों के छपान और कटान का कार्य गतिमान है। इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नए साल में मार्ग पर यातायात शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें