श्रीनगर। खिर्सू ब्लॉक के कांडा गांव को चमधार-देवलगढ़ मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए करीब चार साल पहले बनी आधा किलोमीटर सड़क आज भी डामरीकरण की बाट जोह रही है। जिला योजना से निर्मित सड़क पर डामर न बिछने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अजय, अरविंद और विपिन ने बताया कि सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी नहीं किया गया है। सड़क के डामरीकरण को लेकर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मांग कर चुके हैं। इस सम्बन्ध में डा. रावत द्वारा भी लोनिवि को सड़क के डामरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन डेढ़ माह बाद भी बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने कहा कि सड़क डामरीकरण के लिये सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। संवाद