फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ें: सिविल जज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में साथी अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के सचिव एवं सिविल जज अकरम अली ने समिति के सदस्यों को अभियान के तहत ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता नहीं हैं, जो परित्यक्त हैं, जो बाल संरक्षण संस्थाओं में या अन्य संरक्षण गृहों में रह रहे हैं, उन्हें या इसी प्रकार के अन्य बच्चों को चिह्नित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनाने में सहायता करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का भी लाभ ऐसे बच्चों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति गंभीरता से कार्य करते हुए साथी अभियान को सफल बनाने और संबंधित बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीओ सदर त्रिवेंद्र सिंह राणा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, सीईओ नागेंद्र बर्तवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, नायब तहसीलदार श्रीनगर दीपक भंडारी और अधीक्षिका राजकीय संप्रेषण गृह किशोर गडोली मीना नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें