श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर में भारतीय भाषा समर कैंप का उदघाटन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक प्रवीण थपलियाल ने छात्राओं को अपने व्यक्तित्व को सशक्त बनाने, अपने सपनों को पहचानने तथा खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से मेरा सपना विषय पर निबंध लिखने को कहा। बताया कि सर्वश्रेष्ठ निबंध को उनकी तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। पहले दिन प्रवीण थपलियाल ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मीना सेमवाल, शिक्षिका मंजू रावत, शकुंतला चौहान, अनुपम बहुगुणा, आरती पंवार, ज्योति प्रभाकर, प्रियंका भट्ट, रेखा चौहान, सीमा रावत, हंसी जोशी, संगीता राणा, परमेश्वरी, मीना पोखरियाल आदि मौजूद रहे।