फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेसियों ने किया बेनाम के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। एक कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों को अपशब्द कहने को लेकर नगर कांग्रेस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेस ने बेनाम का पुतला दहन कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा से भी बेनाम को निष्काषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर के पास एकत्रित हुए। जहां उन्होंने पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम द्वारा जनता के लिए प्रयोग किए गए शब्दों पर आक्रोश जताया। इस मौके पर उन्होंने बेनाम का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट परिसर के समीप एकत्रित कांग्रेसियों ने कहा कि पौड़ी की जनता के लिए प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग करना जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह ने कहा कि रविवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बेनाम ने पौड़ी शहर की जनता को खुले मंच से अपशब्द कहकर संबोधित किया, जो कि पौड़ी के लोगों का घोर अपमान है। कहा कि जनता ने बेनाम को तीन बार पालिकाध्यक्ष निर्वाचित किया। बावजूद इसके बेनाम अब जनता के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। कहा कि आने वाले चुनाव में पौड़ी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से बेनाम को पार्टी से निष्कासित करने की भी मांग उठाई। कहा कि इस प्रकार के जनप्रतिनिधि से उनकी पार्टी का भी अपमान हो रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव प्रसाद रतूड़ी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा श्रीकांत, नगर अध्यक्ष भरत रावत, आयुष भंडारी, दीपक असवाल, मनमोहन डेनियल, उपेंद्र रावत, आकाश व अमन आदि शामिल रहे। उधर यशपाल बेनाम ने कहा कि ये सभी चुनावी हथकंडे हैं। कहा कि कांग्रेसियों को बेनाम फोबिया हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें