फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव के प्रतिष्ठान पर मारा छापा, पिता पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अगरोड़ा बाजार में राजस्व पुलिस टीम ने कांग्रेस प्रदेश सचिव के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर अवैध शराब बरामद की। राजस्व पुलिस ने प्रदेश सचिव के पिता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द की अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

तहसील के अगरोड़ा बाजार में बुधवार शाम राजस्व उपनिरीक्षक मौ. नासिर के नेतृत्व में राजस्व पुलिस टीम ने कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक असवाल के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इस दौरान प्रतिष्ठान में प्रदेश सचिव के पिता थे। राजस्व उपनिरीक्षक मौ. नासिर ने बताया कि छापा मारने के दौरान प्रभुदयाल सिंह के व्यापारिक प्रतिष्ठान में चार बोतल और 34 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के मिले। आबकारी अधिनियम के तहत प्रभुदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें