फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: हार्ट अटैक से जूझ रही महिला की हालत हायर सेंटर ले जाते समय और बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से पहुंचाया ऋषिकेश

Wed, 11 Nov 2026 05:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

एंबुलेंस से महिला को हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, तभी घुड़दौड़ी के समीप उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को वापस बुलाया गया और हेली के माध्यम से उन्हें ऋषिकेश भेज दिया गया।
विज्ञापन
महिला को हेली से ले जाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल की बीमारी और हार्ट अटैक से जूझ रही महिला को उतराकेयर अस्पताल प्रबंधन की ओर से हेली एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश पहुंचाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और मरीज को बेहतर स्वास्थ्य उपचार दिलाने में मदद की।

विज्ञापन


प्रबंधन के मुताबिक, पौड़ी निवासी सुलोचना देवी को बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हार्ट अटैक और गंभीर हृदय संबंधी समस्या के चलते अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने जांच और ब्लड टेस्ट के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया।

UK Top News: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद, गोदियाल का सरकार पर वार, काशीपुर में बच्ची से हैवानियत
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस से महिला को हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, तभी घुड़दौड़ी के समीप उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। इस पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिव मोहन शुक्ला, डॉ. लव राणा और प्रबंधक डॉ. मनोज गोविल ने मरीज की जांच की। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को वापस बुलाया गया और हेली के माध्यम से उन्हें ऋषिकेश भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें