फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निर्धारित स्टॉप के इंतजार में थमी सिटी बस की रफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार नवंबर से शुरू हुआ था संचालन, दिनभर में लग पा रहे महज एक-दो चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। नगर क्षेत्र में आठ साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई सिटी बस सेवा अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 अक्तूबर को बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। चार नवंबर से संचालन शुरू होने के बावजूद नगर निगम की ओर से निर्धारित स्टॉप तय नहीं किए गए हैं। इस कारण बस दिनभर में महज एक से दो चक्कर ही लगा पा रही है।
नगर निगम ने सिटी बस का संचालन पीपीपी मोड पर दिया है। बस संचालक गौरव थपलियाल ने बताया कि निर्धारित स्टॉप नहीं होने से संचालन में दिक्कत आ रही है। तय स्थानों के अलावा बस रोकने पर स्थानीय लोग आपत्ति जता रहे हैं। फिलहाल श्रीकोट स्थित मेडिकल कॉलेज में शाम को कर्मचारियों की छुट्टी के समय बस संचालित की जा रही है। भक्तियाना और अन्य स्थानों के यात्री भी इसका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए नगर निगम से वार्ता कर निर्धारित स्टॉप तय कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम किराये में कर सकेंगे सफर
परिवहन विभाग की निर्धारित दरों के अनुसार सिटी बस में दो किलोमीटर तक नौ रुपये, छह किलोमीटर तक 12 रुपये, 10 किलोमीटर तक 18 रुपये और 14 किलोमीटर तक 25 रुपये किराया लगेगा। इसी तरह 19 किलोमीटर तक 30 रुपये, 24 किलोमीटर तक 35 रुपये, 29 किलोमीटर तक 40 रुपये और इससे अधिक दूरी के लिए अधिकतम 45 रुपये किराया निर्धारित है। इससे छात्रों, कर्मचारियों, मरीजों और आम यात्रियों को कम खर्च में सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें