फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

विज्ञापन
कोट ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में ब्लाक अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई व रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस के पोखड़ा ब्लाक व कोट ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष व हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। पोखड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक चौबट्टाखाल में आयोजित की गई। यहां कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा न्याय पंचायत मजगांव प्रथम में रोशन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर मजबूत की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अरुणोदय बिष्ट, संचालन महामंत्री सुशील सुंदरियाल व विजेंद्र दर्शन ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुरेंद्र रावत, लाल सिंह, कुलवंत सिंह, चंद्र सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं कोट ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जगमोहन रौथाण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रदेश सचिव सरिता नेगी, ब्लाक अध्यक्ष कोट रौथाण, पूर्व प्रमुख नवल किशोर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, प्रमोद मंद्रवाल, कैलाश बिष्ट, हरपाल चंदेल, शशि चमोली, बलवीर राणा, धन सिंह, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें