19 को चुनाव अधिकारी करेंगे तिथियों की घोषणा
श्रीनगर। हेनब गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनाव समिति का गठन कर लिया गया है। चुनाव अधिकारी प्रो़ एससी सती ने छात्रसंघ चुनाव के सफल संचालन के लिए बीस सदस्यों की टीम बनाई है। 19 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी द्वारा तीथियों की घोषणा की जाएगी।
गढ़वाल विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन व छात्रों की ओर से तैयारियां जोरों पर है। डीएसडब्लू की ओर से चुनाव अधिकारी नियुक्त करने के बाद मंगलवार को चुनाव अधिकारी ने चुनाव समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में कुलसचिव ने आदेश भी जारी किया है। चुनाव समिति में 20 सदस्यों को रखा गया है।
इनमें विभिन्न विभागों के प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर शामिल है। समिति में प्रो़ अतुल ध्यानी, प्रो़ सीमा धवन, प्रो़ गुडडी बिष्ट, प्रो़ दीपक सिंह, प्रो़ महेंद्र बाबू, प्रो आशुतोष गुप्त, डॉ बीएस भंडारी समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं। चुनाव अधिकारी प्रो़ एससी सती ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से करना उनकी प्राथमिकता है। बुधवार आज चुनाव समिति के साथ बैठक कर छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन व मतदान, मतगणना तीथि को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 19 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव की तिथियां व आचार संहिता की घोषणा की जाएगी।