फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन से मांगा सहयोग

Tue, 03 Feb 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक मात मंगला और भोले महाराज से भेंट कर प्रदेश क विकास में सहयोग मांगा।
विज्ञापन



दिल्ली में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से राज्य में शिक्षा और चिकित्सा के लिए समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन


 साथ ही आपदाग्रस्त क्षेत्रों के प्रभावित लोगों की मदद का आग्रह किया। माता मंगला ने मुख्यमंत्री को मदद का आश्वासन दिया।

कहा कि संस्था शीघ्र प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करने जा रही है।

 यहां रोजगार के अधिक साधन मुहैया कराकर पहाड़ों का पानी और जवानी को यहीं रोककर उत्तराखंड के विकास में लगाए जाए। इसके लिए उत्तराखंड को आदर्श प्रदेश बनाने का उनका प्रयास है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं को हंस फाउंडेशन के दायरे में लाकर सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें