फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला पंचायत पौड़ी के तदर्थ कनिष्ठ अभियंता से छीना प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी में सेवारत तदर्थ कनिष्ठ अभियंता से पंचायतीराज निदेशालय ने अभियंता का प्रभार तत्काल प्रभाव से छीन लिया है। पंचायतीराज निदेशक ने जिला पंचायत प्रशासन को तदर्थ कनिष्ठ अभियंता पर लगाए गए आरोपों, जांच में सामने आए तथ्यों पर स्पष्ट आख्या दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत पौड़ी की ओर से विकास कार्यों में श्रमिकों को दी जाने वाली धनराशि को कनिष्ठ अभियंता द्वारा अपने व पत्नी के खाते में जमा किए जाने को लेकर विजिलेंस द्वारा मांगे गए दस्तावेज भी तलब किए हैं।जिला पंचायत पौड़ी में सेवारत तदर्थ कनिष्ठ अभियंता सुदर्शन रावत से अभियंता का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है। पंचायतीराज निदेशक निधि यादव ने रिक्त अभियंता के पद का प्रभार दिए जाने का आदेश निरस्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाए जाने का आदेश जारी किया है। पौड़ी के कफलना निवासी करन रावत ने निदेशक को एक शिकायती पत्र सौंपा था।
पत्र में उन्होंने तदर्थ कनिष्ठ अभियंता पर विदेश दौरे में शासनादेश के उल्लंघन किए जाने, एएमए के रहते बिना स्वीकृति मानचित्र स्वीकृत किए जाने, रक्त संबंधी शासनादेश का अनुपालन नहीं किए जाने, तीन करोड़ की माप पुस्तिका लापरवाही से खोने, निष्प्रयोज्य भवन पर 30 लाख की धनराशि खर्च किए जाने सहित 9 बिंदुओं का शिकायती पत्र सौंपकर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

साथ ही कार्रवाई की मांग भी की थी। निदेशक यादव ने शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत पौड़ी प्रशासन से स्पष्ट आख्या के साथ रिपोर्ट तलब की है। निदेशक पंचायतीराज निधि यादव ने बताया कि जिला पंचायत पौड़ी प्रशासन द्वारा तदर्थ कनिष्ठ अभियंता को जनवरी 2012 से दिसंबर 2018 के बीच 20 करोड़ 20 लाख 50 हजार 732 रुपये की धनराशि नकद दी गई, जो विकास कार्यों में लगे श्रमिकों, टोली नायकों व मजदूरों को दी जानी थी।
विज्ञापन

बताया कि इस धनराशि में से तदर्थ जेई ने स्वयं व पत्नी के खाते 84.27 लाख की धनराशि जमा की। बताया कि यह प्रकरण विजिलेंस की जांच में सामने आया है। विजिलेंस ने विभाग से उक्त के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। जिला पंचायत पौड़ी प्रशासन को उक्त रिपोर्ट जल्द दिए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें