मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई खिर्सू के कठूड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर बांटे।
कोविड नियंत्रण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी भटगाई ने कहा कि गांव में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जानी चाहिए। उन्होंने कोविड कर्फ्यू का पालन करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, केशर सिंह असवाल, खंड विकास अधिकारी दिनेश पंत, संजय पवांर, विजय लक्ष्मी, अनीता देवी, बुद्धि सिंह, हिमांशु आदि शामिल थे।