ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को स्वीकृति प्रमाण पत्र देत
- फोटो : SHRINAGAR
विकास खंड देवप्रयाग और कीर्तिनगर के ग्रामीणों के आवास का सपना साकार होने वाला है। वर्षों से आवास की आस लगाए देवप्रयाग ब्लॉक के 41 लाभार्थियों को विधायक विनोद कंडारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के प्रमाण पत्र भेंट किए।
शनिवार को ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प हर गरीब के सिर पर छत देने का है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन लोगों के आवास बनने पर उन्हें अब दूसरों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता की ओर से लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले आवासों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को गुणवत्ता के साथ समय पर भवन निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख विजय पाल पंवार, कनिष्ठ प्रमुख दीपक सुयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।