मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने राज्य सेक्टर व केंद्र पोषित योजनाओं में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष पंचायतीराज विभाग की प्रगति शून्य होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति विभाग, पीएमजीएसवाई व वन विभाग की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष डी श्रेणी पर होने पर अधिकारियों का जवाब तलब किया है।
शनिवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। सीडीओ ने कहा कि कहा कि अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लानी होगी। ए श्रेणी में आने वाले विभागों को कार्य प्रगति में तटस्थता बनाए रखनी होगी। उन्होंने बी, सी व डी श्रेणी में रहने वाले विभागों के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाते हुए ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी को जनपद स्तर पर खेल शिविर लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीओ वेद प्रकाश, डीएसटीओ संजय शर्मा, सीएओ डीएस राणा, सीईओ मदन सिंह रावत, खुशाल सिह नेगी, नंद किशोर, सुनीता अरोड़ा, डा. अशोक कुमार, ईई अभिनव रावत आदि मौजूद रहे।