अमन नैथानी, बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी। 96.6%
- फोटो : PAURI
बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के छात्र अमन नैथानी (96.6 फीसदी) का सपना कॉस्मोलॉजिस्ट बनना है, जिसके लिए अमन लगातार प्रयास में जुटे हैं। उन्हें माता-पिता के साथ ही शिक्षकों से भी भरपूर मार्गदर्शन मिल रहा है। अमन के पिता पंकज नैथानी लाइफ इंश्योरेंस में कार्यरत हैं, जबकि माता गीता नैथानी गृहणी हैं।
सीए बनना है सुमित का लक्ष्य
पौड़ी। बीऑर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के सुमित नेगी (94.4) ने शहर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सुमित का लक्ष्य सीए बनना है। उन्हें माता-पिता व शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलता है। कुलासूं गांव निवासी सुमित के पिता पूरन सिंह नेगी मेट्रो हॉस्पिटल दिल्ली में लैब टेक्निशियन हैं जबकि माता गुड्डी देवी गृहणी हैं।
केवि गौचर के प्रखर ने हासिल किए 93.8 प्रतिशत अंक
गौचर। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय गौचर के छात्र प्रखर बर्तवाल (विज्ञान वर्ग) ने 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए। प्रखर बर्तवाल इंजीनियर बनना चाहते हैं। प्रखर के पिता डायट गौचर में प्रवक्ता और मां ऊषा बर्तवाल प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं। प्रखर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं कठिन मेहनत को दिया।
भूमिका ने स्कूल किया टॉप
नारायणबगड़। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में एसजीआरआर नारायणबगड़ की भूमिका रावत ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। ऋतुराज भंडारी ने 90 और आयुष पुरोहित ने 89.9 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। शिक्षक मुकेश सती ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।