मयंक रावत, 98.2 प्रतिशत, एसजीआरआर श्रीनगर
- फोटो : SHRINAGAR
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर के मयंक रावत 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ शहर के टॉपर रहे। शहर में दूसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय के श्रेय चमोली (96.6 प्रतिशत) रहे। गुरु राम राय स्कूल का परीक्षाफल 98.6 प्रतिशत रहा। यहां 75 में से 74 बच्चे पास हुए हैं।
रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां 143 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। स्नेहा बमोला 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की टॉपर रही। देवभूमि पब्लिक स्कूल नाकोट का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। सभी 65 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मृदुल पटवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। सेमफोर्ड में सभी 21 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की टॉपर प्रेरणा पुरी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर में शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। यहां 28 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। अनुष्का बलोनी ने 92.4 अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया।
---शहर के टॉप फाइव
मयंक रावत 98.2 प्रतिशत
श्रेय रावत 96.6 प्रतिशत
स्नेहा बमोला 96.4 प्रतिशत
मृदुल पटवाल 96.0 प्रतिशत
अंकिता राणा 95.8 प्रतिशत